12वीं के बाद डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित करियर कोर्सेस

यदि आपने अभी 12वीं की परीक्षा दी है और परंपरागत स्ट्रीम जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल या एमकॉम से अलग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित कोर्सेस बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं। आज की डिजिटल और टेक्नोलॉजी-आधारित दुनिया में करियर न केवल रुचिकर है, बल्कि उच्च वेतन और बेहतर अवसर भी प्रदान करता है। नई शिक्षा नीति और बदलती उद्योग मांग के चलते कॉलेज और विश्वविद्यालय आधुनिक कोर्सेस पर ध्यान दे रहे हैं।

कुछ हाई-ग्रोथ कोर्स और करियर विकल्प:

1. ड्रोन टेक्नोलॉजी और एविएशन सिस्टम

यह कोर्स पारंपरिक एविएशन से अलग है। इसमें ड्रोन डिज़ाइन, सर्विलांस, मैपिंग और डिलीवरी सिस्टम पर काम किया जाता है। कृषि, सुरक्षा, ई-कॉमर्स और डिफेंस में ड्रोन का उपयोग बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में भविष्य उज्जवल है। इसके बाद डेटा एनालिस्ट के रूप में भी करियर विकल्प उपलब्ध हैं।

2. एनिमेशन और एक्सटेंडेड रियालिटी (XR)

बैचलर इन डिज़ाइन कोर्स (UX/UI, एनिमेशन और XR) क्रिएटिव और उच्च आय वाला कोर्स है। इसमें मोबाइल ऐप, वेबसाइट, गेम और वर्चुअल दुनिया के लिए डिज़ाइन तैयार की जाती है। इस क्षेत्र में नौकरी के साथ-साथ फ्रीलांसिंग और अपना ब्रांड बनाकर कमाई के अवसर भी हैं।

3. बीबीए इन लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट

यह कोर्स बिजनेस और मैनेजमेंट के लिए रणनीतिक और हाई-ग्रोथ करियर विकल्प प्रदान करता है। ई-कॉमर्स कंपनियों में लॉजिस्टिक्स की मांग बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत है।

4. बीटेक इन रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

रोबोटिक्स और एआई भविष्य की तकनीक हैं। फैक्ट्री, अस्पताल और डिफेंस में ऑटोमेशन बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में स्किल्ड लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है।

5. एयरोस्पेस और स्पेस साइंस

यह प्रतिष्ठित कोर्स एयरक्राफ्ट, सैटेलाइट और स्पेस मिशन से जुड़े विषयों पर आधारित है। भारत में स्पेस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं उज्जवल हैं।

इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, गेम डिज़ाइनिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहे हैं और उच्च वेतन और करियर के अवसर प्रदान कर रहे हैं।