The state's first Tapti Conservation Reserve will be established in Betul, where tourists will enjoy safaris in electric gypsies.
प्रदेश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व, ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व, जल्द ही महूपानी के जंगलों के समीप 250 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होगा। वाहनों के लिए पर्यटन ट्रैक बनाने की तैयारी की जा रही है। वन्य प्राणी बोर्ड की तय संख्या के अनुसार पर्यटक प्रवेश करेंगे। जिप्सियां भी चलेंगी। हालांकि, सीमित संख्या में पर्यटकों को यहां प्रवेश दिया जाएगा। इससे वन्य जीवन प्रभावित न हो। धुआं-रहित जिप्सियां (बैटरी वाली) चलाने पर भी विचार चल रहा है। यहां 12 जिप्सियां चलाई जाएंगी। इस तरह के कंजर्वेशन रिजर्व में कम लोगों को एंट्री देने के लिए नेशनल वन्य प्राणी बोर्ड से आए मापदंडों का सख्ती से पालन करना होता है। इसीलिए, कितने पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, इसके लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन्य प्राणी बोर्ड सर्वे करवाएंगे। वन्य जीवन को बचाते हुए सीमित पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।
क्या होता है कंजर्वेशन रिजर्वभारत में संरक्षित क्षेत्रों की एक विशेष श्रेणी है। इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 36A के तहत राज्य या केंद्र सरकार अधिसूचित करती है। इसे केवल सरकारी स्वामित्व वाली भूमि पर ही घोषित किया जा सकता है। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों के बीच वन्यजीव गलियारों, बफर क्षेत्रों, संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्रों को सुरक्षित रखना है। यहां शिकार प्रतिबंधित रहता है। स्थानीय समुदायों के पारंपरिक अधिकार पूरी तरह समाप्त नहीं होते। भारत में कुल 145 कंजर्वेशन रिजर्व हैं। ये लगभग 7,054.60 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हैं। यह देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 0.21% है।
ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल में बनाया जा रहा है। 250 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र इसके लिए चिह्नित किया जा चुका है। इसमें पर्यटन ट्रैक बनाया जाएगा। इस पर जिप्सियां चलाई जाएंगी। सीमित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके मापदंड तय हैं। इससे वन्य जीवन प्रभावित न हो।



