MPPSC General Studies Paper-1 2023

Printed-Book

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023
मध्यप्रदेश राज्य सेवा आयोग की आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हेतु सारगर्भित एवं परीक्षोपयोगी अध्ययन सामग्री ‘प्रतियोगिता निर्देशिका’ के मंच पर उपलब्ध करवाते हुए हमें हर्ष है। 
प्रस्तुत पाठ्य सामग्री में, पिछले कई वर्षों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है व साथ ही आगामी परीक्षा के संदर्भ में नवीनतम प्रश्नों को भी शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के इस जटिल पाठ्यक्रम को अभ्यार्थियों की सुगमता हेतु विभिन्न टॉपिकों, जैसे- 
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ ( महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और स्थान, प्रमुख इवेंट आदि।) 
सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण (विज्ञान के मूल सिद्धांत, महत्वपूर्ण भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान, पर्यावरण और जैव विविधता, पारिस्थितिकी प्रणाली, पोषण, मानव शरीर, खाद्य प्रसंस्करण, प्रदूषण आदि।) 
भारतीय इतिहास (प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत की प्रमुख विशेषताएँ, घटनाएँ और उनकी प्रशासनिक,सामाजिक और आर्थिक प्रणालियाँ, 19वीं और 20वीं सदी में सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन आदि।) 
भारत एवं विश्व का भूगोल (भौतिक भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, सामाजिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, विश्व के प्राकृतिक संसाधन आदि।) 
भारत की जनगणना के अंतिम आँकड़े, 
भारतीय राजव्यवस्था एवं पंचायती राज (भारत शासन अधिनियम 1919 व 1935, संविधान सभा, संघ की कार्यपालिक, राष्ट्रपति व संसद, राज्य विधायिका व कार्यपालिक, मूल अधिकार व कर्तव्य, न्यायपालिका, पंचायती राज आदि।) 
भारतीय अर्थव्यवस्था (औद्योगिक विकास, विदेश व्यापार, आयात और निर्यात, प्रमुख वित्तीय संस्थान आदि।) 
खेलकूद (भारत और मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण खेल संस्थान, खेल प्रतियोगिताएँ और पुरस्कार आदि।) 
मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान (मध्यप्रदेश का इतिहास, संस्कृति व साहित्य, म.प्र. का भूगोल, म.प्र. की संवैधानिक व्यवस्था, मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था आदि।)
सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (इलेक्ट्रॉनिकी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एआई, ई-गवर्नेंस, ई-कॉमर्स आदि।)
में बिन्दुवार उपयोगी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया है। साथ ही स्व-मूल्यांकन की सुविधा के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रश्न बैंक व प्रारंभिक परीक्षा के हल प्रश्न-पत्र भी उपलब्ध हैं। 
यदि आप सफलता हेतु प्रतिबद्ध हैं, तो इस अध्ययन सामग्री को खरीदने के पश्चात आप स्वयं को एक मजबूत स्थिति में पाएंगे। अध्ययन सामग्री ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। हमें आशा है, आप हमारे इस प्रयास से अवश्य लाभान्वित होंगे।

Price : ₹1000.00