नई पीढ़ी के करियर मार्गदर्शन की लोकप्रिय मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका का नवंबर 2020 अंक मध्यप्रदेश की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही इस अंक में मध्यप्रदेश संबंधी विशेष नवीनतम संदर्भ भी हैं।
• इसके अलावा नवंबर 2020 अंक में
• रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर चयनित श्री कुलदीप कुमार से प्रतियोगिता निर्देशिका के द्वारा लिया गया विशेष इंटरव्यू
• मध्यप्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020 हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्नपत्र।
• मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 की तैयारी हेतु बाल विकास तथा शिक्षाशास्त्र, भाषा एक- हिन्दी, भाषा दो-अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन तथा गणित पर अतिमहत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी अध्ययन सामग्री।
• मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न।
• पुलिस सब-इंस्पेक्टर तथा प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2020 के लिए मॉडल प्रश्नपत्र।
• मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न।
• मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक/मध्यप्रदेश स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लेब टेक्नीशियन/ मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक रेडियो संवर्ग/मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी/मध्यप्रदेश राज्य सेवा/मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर /मध्यप्रदेश जेल प्रहरी /मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक परीक्षा-2020 हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न।
• मध्यप्रदेश से संबंधित नवीनतम सामान्य ज्ञान।
संपादक
मीना भंड़ारी