अक्टूबर 2020 अंक
नई पीढ़ी के करियर मार्गदर्शन की लोकप्रिय मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका का अक्टूबर 2020 अंक मध्यप्रदेश की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
इस अंक में मध्यप्रदेश का बजट 2020-21 तथा मध्यप्रदेश के विकास में बैंकों की सशक्त भागीदारी तथा ईज ऑफ डूइंग रैंकिंग 2019 में मध्यप्रदेश का देश में चौथा क्रम तथा चीन को आत्मनिर्भरता से देना होगी आर्थिक चुनौती विषय पर डॉ. जयंतीलाल भंडारी के विशेष संदर्भ लेख हैं। साथ ही मध्यप्रदेश संबंधी विशेष नवीनतम संदर्भ भी हैं।
इसके अलावा अक्टूबर 2020 के अंक में मध्यप्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020 हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्नपत्र हैं। मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 की तैयारी हेतु बाल विकास तथा शिक्षाशास्त्र, भाषा एक- हिन्दी, भाषा दो- संस्कृत/ अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन तथा गणित पर अतिमहत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी अध्ययन सामग्री हैं।
इनके साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न हैं। पुलिस सब-इंस्पेक्टर तथा प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2020 तथा मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न भी हैं।
संपादक
मीना भंड़ारी