महाकाल की तर्ज पर बनेगा सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मई को भोजशाला में मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

वे मुख्यमंत्री बनने के बाद भोजशाला आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।

इस दौरान उन्होंने महाकाल लोक की तर्ज पर सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोध संस्थान का उद्देश्य राजा भोज की ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना है।

भोजशाला केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जहां कभी विद्वान अध्ययन और शास्त्रार्थ के लिए आते थे।

सरकार इस गौरवशाली परंपरा को पुनः स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है।