एसएससी सीएचएसएल भर्ती नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा के माध्यम से लगभग 3,712 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई है।

एसएससी सीएचएसएल 2024 महत्वपूर्ण तारीख

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मई (रात 11 बजे)

सुधार विंडो: 10 से 11 मई (रात 11 बजे)।

टियर 1 परीक्षा: 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई, 2024

टियर 2 परीक्षा: बाद में घोषित की जाएगी।

आयु सीमा

1 अगस्त 2024 को आवेदक की आयु 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अर्थात उनका जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व संस्कृति मंत्रालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड 'ए' के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। हालांकि, इसके समकक्ष अन्य डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, अन्य विभागों या मंत्रालयों में डीईओ/डीईओ ग्रेड 'ए' और सभी एलडीसी/जेएसए पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन का शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल समूह-1, उप समूह-3 के अन्तर्गत खंड विस्तार अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, प्रबंधक (सामान्य), सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य समकक्ष रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा - मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे