10.91 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान-2025


10.91 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस का एलान

कैबिनेट ने 24 सितंबर को 6 बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने कुल ₹94,916 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है।

इसमें 10.91 लाख से अधिक अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) के रूप में ₹1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई है। साथ ही बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के लिए ₹2192 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

पात्र रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान हर वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 10.91 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जा रहा है।

यह बोनस रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता है। प्रत्येक कर्मचारी के लिए अधिकतम देय राशि ₹17,951 निर्धारित की गई है।

बोनस किन कर्मचारियों को मिलेगा?

यह बोनस विभिन्न ग्रुप 'C' श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा, जैसे:

  • ट्रैक मेंटेनर
  • लोको पायलट
  • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
  • स्टेशन मास्टर
  • पर्यवेक्षक
  • तकनीशियन
  • तकनीशियन हेल्पर
  • पॉइंट्समैन
  • मंत्रालयिक कर्मचारी
  • अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारी




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे