16 सितंबर- लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और दिलना के जल्द समुद्री मार्ग से दुनिया का चक्कर लगाएगी।

16 सितंबर- लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और दिलना के जल्द समुद्री मार्ग से दुनिया का चक्कर लगाएगी।

भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए जल्द सागर परिक्रमा अभियान पर रवाना होंगी। वे आइएनएसवी तारिणी के जरिए समुद्र मार्ग से दुनिया का चक्कर लगाएंगीं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों तीन साल से इस अभियान की तैयारी कर रही हैं। सागर परिक्रमा कठिन यात्रा होगी। इसमें अत्यधिक कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता की जरूरत होती है। हजारों मील की यात्रा के लिए दोनों अधिकारी गोल्डन ग्लोब रेस के हीरो कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) से कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं। नौसेना के मुताबिक दिलना और रूपा ने पिछले साल छह सदस्यीय दल में शामिल रहकर गोवा से केपटाउन होते हुए रियो डी जनेरियो और वापसी के ट्रांस-महासागरीय अभियान में हिस्सा लिया था। बाद में दोनों अधिकारियों ने गोवा से पोर्ट ब्लेयर तक डबल हैंडेड मोड में नौकायन अभियान चलाया। डबल हैंडेड मोड में वे गोवा से पोर्ट लुइस (मॉरीशस) तक यात्रा भी कर चुकी हैं। कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि नौसेना समुद्री विरासत को संरक्षित करने और नाविक कौशल को बढ़ावा देने के लिए नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के प्रयास कर रही है। नौकायन प्रशिक्षण जहाजों आइएनएस तरंगिनी, सुदर्शिनी, म्हादेई और तारिणी से जलयात्रा ने समुद्री नौकायन अभियानों में अहम भूमिका निभाई है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे