17 अक्टूबर- हरियाणा की कलाकार ने ब्रिटेन में जीता पुरस्कार है।

हरियाणा के करनाल की रहने वाली एक उदीयमान कलाकार को लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय के चित्रण पुरस्कारों में उभरते चित्रकार श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय (एआरयू) की छात्रा अदिति आनंद (25) को हाल में एक समारोह में उनकी कलाकृति ‘मैरीगोल्ड्स’ के लिए पुरस्कृत किया गया। यह कलाकृति सितंबर 2025 तक लंदन में विश्व प्रसिद्ध विक्टोरिया और अल्बर्ट (वी एंड ए) डिजाइन संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी। वी एंड ए पुरस्कारों के लिए प्राप्त 2,000 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित ‘मैरीगोल्ड्स’ ने पुरस्कार के रूप में 3,000 पाउंड जीता है। यह कलाकृति भारत में बाल श्रम और खोए हुए बचपन की ओर ध्यान आकर्षित करती है। भारत में फूलों के बाजारों से प्रेरित, कलाकृति एक मां की कहानी बताती है जो अपने बच्चे को गेंदे के फूल की माला बनाना सिखा रही है। यह उपलब्धि एंग्लिया रस्किन में उल्लेखनीय बाल पुस्तक चित्रण टीम के बिना संभव नहीं होती, और मैं अपने स्नातकोत्तर के दौरान अपने शिक्षकों और साथियों के समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।’ एआरयू में बाल पुस्तक चित्रण में स्नातकोत्तर के लिए एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम प्रमुख शेली जैक्सन ने कहा, ‘अदिति आनंद के चित्र भी उन्हीं की तरह आकर्षक हैं।’

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु

p>प्रतियोगिता निर्देशिका–मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2025 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे