30 अगस्त- गुजरात तट पर ‘असना’ तूफान।
अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात असना में तब्दील हो गया है। यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान है। चक्रवात को असना नाम पाकिस्तान ने दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार 1891 और 2023 के बीच, अगस्त के दौरान अरब सागर में केवल तीन (1976, 1964 और 1944 में) चक्रवाती तूफान बने हैं। कच्छ तट और पाकिस्तान तथा पूर्वोत्तर अरब सागर के समीपवर्ती क्षेत्रों पर बना गहरा दबाव छह किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान 'असना' में बदल गया।
Useful Links
Latest News
Blog



