भारत में रिकॉर्ड 9.19 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए


11 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024-25 में 31 मार्च 2025 तक देशभर में 9.19 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 1.39 करोड़ लोग हैं। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह 7.86% ज्यादा है।

पिछले वित्त वर्ष (FY2024) में आयकर रिटर्न की संख्या 8.52 करोड़ थी, और 2023 में यह संख्या 7.78 करोड़ थी। 2023 के मुकाबले 2024 में 9.51% ज्यादा लोगों ने रिटर्न भरा।

देश में 10 करोड़ से ज्यादा आय वाले लोग तेजी से बढ़ रहे हैं। 31 मार्च 2025 से पहले तक 10 करोड़ से ज्यादा आय वाले 10,814 लोगों ने रिटर्न भरा। वहीं, 5 से 10 करोड़ आय वाले 16,797 लोग और 1 से 5 करोड़ आय वाले 2.97 लाख लोगों ने रिटर्न दाखिल किए हैं।

क्या बदलाव हुआ है?

नए कर regime के तहत अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। नए कर regime में 20 से 24 लाख रुपये की आय के लिए 25% टैक्स स्लैब भी शामिल किया गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे