मुख्य समाचार
14 साल बाद भारतीय पुरुष टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने वर्तमान ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए 28 अप्रैल को यहां 14 वर्ष बाद ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। स्पर्धा की शीर्ष दो वरीयता प्राप्त टीमों के मुकाबले में भारत ने 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से जीत हासिल की। वर्तमान विश्व कप में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले शनिवार को भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम स्पर्धाओं में पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में चौथा स्वर्ण पदक जीता था।
Latest News
Blog
ई-पुस्तकें