बेटे की इच्छा के लिए अनिल अग्रवाल करेंगे 75% से अधिक संपत्ति दान


बेटे की इच्छा के लिए 75 प्रतिशत संपत्ति दान करेंगे अनिल अग्रवाल

अरबपति उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घोषणा की है कि वह अपनी कमाई का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समाज सेवा के कार्यों में दान करेंगे। एक भावुक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह वादा उन्होंने अपने बेटे अग्निवेश अग्रवाल से किया था।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जीवन में जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा। बेटे के असामयिक निधन के बाद उनका यह संकल्प और भी मजबूत हो गया है। उन्होंने आगे की जिंदगी और अधिक सादगी से जीने की बात भी कही।

अनिल अग्रवाल इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका में उनके बेटे अग्निवेश की अचानक मृत्यु ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया। 49 वर्षीय अग्निवेश की मौत स्कीइंग दुर्घटना में लगी चोटों से उबरने के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से हुई।

अग्निवेश का इलाज न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में चल रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे