अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एअर इंडिया AI-171 हादसे में 268 लोगों की मौत


अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एअर इंडिया AI-171 हादसे में 268 लोगों की मौत

12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में अब तक 265 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स थे। इसके अलावा 5 शव उस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मिले हैं, जहां विमान क्रैश हुआ था। हादसे के वक्त हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कुल कितनी मौतें हुईं।

4 MBBS छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। गुजरात ATS ने विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है। एक अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जल्द ही जांच के लिए आएगी।

13 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने पहले दुर्घटनास्थल का दौरा किया, फिर सिविल अस्पताल जाकर लगभग 10 मिनट तक पीड़ितों से मुलाकात की।

एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सहित कुल 230 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।

यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। क्रू के 12 सदस्य भी सवार थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। हादसे में केवल एक यात्री की जान बची है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे