एयर मार्शल नागेश कपूर बने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख
एयर मार्शल नागेश कपूर बने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख
1 जनवरी को एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, 39 वर्षों से अधिक सेवा के दौरान एयर मार्शल कपूर ने कई कमांड, ऑपरेशनल, इंस्ट्रक्शनल और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने महत्वपूर्ण सामरिक और राजनयिक भूमिकाओं में भी योगदान दिया है।
एयर मार्शल कपूर ने पदभार एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी से संभाला, जो चार दशक की विशिष्ट सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए।