अजित पवार का निधन: बारामती विमान दुर्घटना में देश शोक में


अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पुणे जिले के बारामती में हुई एक भीषण विमान दुर्घटना ने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विमान बारामती हवाई अड्डे के रनवे से लगभग 200 मीटर पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिर गया।

अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को उनके कर्मक्षेत्र बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया, जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की जांच अब महाराष्ट्र अपराध अन्वेषण विभाग (CID) को सौंपी गई है। यह जांच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। AAIB की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे