एएसआई ने मां वाग्देवी का चित्र लौटा, भोजशाला में हनुमान चालीसा पाठ


एएसआई ने मां वाग्देवी का चित्र लौटा, भोजशाला में हनुमान चालीसा पाठ

ऐतिहासिक भोजशाला में हिंदू समाज ने अपनी जीत के साथ हनुमान चालीसा पाठ (सत्याग्रह) किया। 9 दिसंबर को जब्त किया गया मां वाग्देवी का चित्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने लौटा दिया। भोजशाला के द्वार खुले और हिंदू समाज के लोग गर्भगृह में पहुंचे, तो वहां जब्त किया चित्र रखा हुआ मिला।

इस नए चित्र के साथ ही पूजन किया गया। इसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हिंदू समाज ने इसे अपनी जीत बताते हुए कहा है कि प्रशासन ने सहयोग किया है। 23 जनवरी को भी प्रशासन इसी तरह सहयोग करे, जिससे हिंदू समाज भोजशाला में वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मना सकें। बता दें कि दो दिसंबर को हिंदू समाज के लोग परंपरागत रूप से ले जाए जाने वाले पुराने तैल चित्र के स्थान पर नया चित्र लेकर गए थे।

इसे एएसआई अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जब्त कर लिया था। भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई थी। इस मामले को पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए कहा गया था कि नौ दिसंबर को यदि चित्र नहीं लौटाया जाता है तो भविष्य में मां वाग्देवी के तेल-चित्र के बिना ही सत्याग्रह किया जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे