एमपी सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा 2025 - समाजशास्त्र प्रश्न उत्तर-2025


मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा — 25-11-2025
समाजशास्त्र के प्रश्न उत्तर

  1. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सामाजिक समूह का अर्थबोध करता है?
    अ. किसी लोकप्रिय स्थान के श्रोतागण
    ब. किसी घटनास्थल की भीड़
    स. सामाजिक संबंधों में बँधे कुछ व्यक्ति
    द. सिनेमा हॉल में व्यक्तियों का जमघट
    उत्तर: स. सामाजिक संबंधों में बँधे कुछ व्यक्ति

  2. निम्नलिखित में से कौनसा लक्षण प्रजाति का बोध कराता है?
    अ. सांस्कृतिक गुण
    ब. आनुवांशिकता का गुण
    स. पर्यावरणात्मक गुण
    द. मनुष्य की नस्ल
    उत्तर: द. मनुष्य की नस्ल

  3. निम्नलिखित कथनों में से कौन संस्कृति के अर्थ का बोध कराता है?
    अ. समग्र की व्यवस्था में परिवर्तन
    ब. भौतिक और अभौतिक कृतियों की समग्रता
    स. पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण का प्रभाव
    द. वंशानुक्रमण का प्रभाव
    उत्तर: ब. भौतिक और अभौतिक कृतियों की समग्रता

  4. निम्नलिखित में से कौन द्वितीयक समूह से संबंधित है?
    अ. एक पड़ोस
    ब. स्कूल
    स. एक मनोरंजन क्लब
    द. एक परिवार
    उत्तर: स. एक मनोरंजन क्लब

  5. चार प्रकार की सरल अर्थव्यवस्थाएँ दी गई हैं। उन्हें सही उद्भव क्रम में रखिए, जिस क्रम में वे आविर्भूत हुई हैं:
    1. चरवाह (Pastoral)
    2. आखेट (Hunting)
    3. कुटीर (Cottage)
    4. झूम (Shifting)

    दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
    अ. 2, 3, 1, 4
    ब. 2, 1, 4, 3
    स. 1, 3, 2, 4
    द. 4, 1, 2, 3
    उत्तर: ब. 2, 1, 4, 3




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे