टी-20 विश्व कप से बाहर हुआ बांग्लादेश


टी-20 विश्व कप से बाहर हुआ बांग्लादेश

बांग्लादेश ने 22 जनवरी को भारत में टी-20 विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। इससे एक दिन पहले आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मांग की थी कि उसके सभी मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने बुधवार को इस मांग को खारिज कर दिया और बीसीबी को अंतिम निर्णय के लिए एक दिन का समय दिया था।

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ढाका में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा, “हम विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है।”

वहीं, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि बोर्ड एक बार फिर आईसीसी से बातचीत करेगा और अपनी चिंताओं को मजबूती से रखेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

इस बीच, आईसीसी ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स की तैयारियों पर संतोष जताया है। आईसीसी की निरीक्षण टीम ने बीसीसीआई के साथ मैदान का दौरा किया। यहां ग्रुप चरण के चार मुकाबले खेले जाने हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे