मुख्य समाचार

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद भी धरती के नीचे दफन है जहरीला कचरा


भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष इसी तीन दिसंबर को पूरे होने जा रहे हैं, पर गैस पीड़ितों को लेकर सरकारी वादों और जमीनी स्थिति में बहुत अंतर है। इतने वर्ष बाद भी जहरीला कचरा यूनियन कार्बाइड परिसर में दफन है। इस कारण भूजल प्रदूषित होने की बात सत्यापित हो चुकी है। वर्ष 2018 में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टाक्सिकोलाजी रिसर्च लखनऊ की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आ चुका है।

भूजल में हेवी मेटल, आर्गनो क्लोरीन
रिपोर्ट के अनुसार यूनियन कार्बाइड परिसर के आसपास की 42 बस्तियों के भूजल में हेवी मेटल, आर्गनो क्लोरीन पाया गया था, जो कैंसर और किडनी की बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके बाद इस क्षेत्र में नर्मदा जल की आपूर्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है।

गैस पीड़ित संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि रैपिड किट से उन्होंने इनके अतिरिक्त कारखाने की साढ़े तीन किमी की परिधि में आने वाली 29 अन्य कालोनियों में भी जांच की तो आर्गनो क्लोरीन मिला है, पर कितना मात्रा में है इसकी जांच बड़े स्तर पर सरकार द्वारा कराने की आवश्यकता है।

गड़्ढे बनाकर जहरीला रासायनिक कचरा दबाया
गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने बताया कि त्रासदी के पहले परिसर में ही गड़्ढे बनाकर जहरीला रासायनिक कचरा दबा दिया जाता था। इसके अतिरिक्त परिसर में बनाए गए तीन छोटे तालाबों में भी पाइप लाइन के माध्यम जहरीला अपशिष्ट पहुंचाया जाता था।

इस कचरे की कोई बात ही नहीं हो रही। कारखाने में रखे कचरे को नष्ट करने के लिए 126 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे पीथमपुर में जलाया जाना है।

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material -
CUET 2023 (Common University Entrance Test - U.G) E-Book Price only -500 Rs

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
IBPS PO/SBI PO/RBI Grade-B Phase 1 E-Book Price only -500 Rs

Buy pratiyogitanirdeshika – Study Material MPPSC – Assistant Professor Exam Price Only – Rs250.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) - गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एन.टी.पी.सी.) भर्ती परीक्षा-2024 सी.बी.टी.-1 परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती एवं महिला पर्यवेक्षक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त चयन परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 350 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1400 रुपए है।

म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल की समूह 2, उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।

IBPS क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB’s) Office Assistants (multipurpose) –भर्ती परीक्षा-2024 हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है। नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 200 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 800 रुपए है।

म.प्र. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 150 रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 600 रुपए है।

मध्यप्रदेश जेल प्रहरी परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी नोट्स का मूल्य ऑनलाइन 250रु एवं ऑफलाइन (प्रिन्टआउट) 1000 रुपए है।