बिहार में 20 साल बाद नया सम्राट: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री


बिहार में 20 साल बाद नया सम्राट

बिहार की राजनीति में 15 अप्रैल को बड़ा बदलाव दर्ज हुआ, जब सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उन्हें राज्यपाल अता हसनैन ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई।

इस समारोह में बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

लगभग दो दशकों तक सत्ता में रहे नीतीश कुमार के बाद यह बदलाव बिहार की सियासत में एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और बी.एल. संतोष शामिल थे।

इस नई सत्ता संरचना के साथ बिहार में राजनीतिक संतुलन भी बदलता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार राज्य में मुख्यमंत्री पद हासिल किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे