बीजेएमसी का परिणाम घोषित, बीए और बीएससी का रिजल्ट जल्द


बीजेएमसी का परिणाम घोषित, बीए और बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट जल्द

बीएसडब्ल्यू के बाद अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) का परिणाम घोषित कर दिया है। बीकॉम के परिणाम के बाद अब विश्वविद्यालय जल्द ही बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के परिणाम जारी करने की तैयारी में है।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों के विषयवार अंक सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से इंटरनल परीक्षा के अंक भी मंगवाए हैं, जिन्हें अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। पूरा रिजल्ट अगले 10 दिनों के भीतर तैयार कर जारी किया जाएगा।

80 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

मई-जून के दौरान विश्वविद्यालय ने लगभग 80 हजार विद्यार्थियों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएचएमएस, बीएसडब्ल्यू और बीजेएमसी सहित कई स्नातक पाठ्यक्रम शामिल थे।

परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जिसमें 500 से अधिक शिक्षकों की सहायता ली गई।

बीकॉम परिणाम के आंकड़े

तीन दिन पहले विश्वविद्यालय ने बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया। लगभग 22 हजार विद्यार्थियों में से 70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए।

5 हजार से अधिक विद्यार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे, जबकि शेष विद्यार्थी दो से अधिक विषयों में असफल रहे।

आगे की प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, बीए और बीएससी में सबसे अधिक विद्यार्थी हैं और उनकी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

जिन विद्यार्थियों के अंक प्राप्त हो चुके हैं, उन्हें आईटी सेंटर द्वारा सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार, बीए और बीएससी का परिणाम सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

मुख्य परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को रिव्यू के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा रिव्यू परिणाम आने के बाद आयोजित की जाएगी, जो संभवतः नवंबर तक करवाई जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे