सीबीआई का 'अभय' - डिजिटल अरेस्ट नोटिस सत्यापन प्रणाली


सीबीआई का 'अभय' - डिजिटल अरेस्ट नोटिस सत्यापन प्रणाली

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी नोटिस के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाने के लिए 'अभय' (ABHAY) नामक एक AI-आधारित नोटिस सत्यापन प्रणाली लॉन्च की है।

यह टूल लोगों को तुरंत यह जांचने में मदद करता है कि उन्हें मिला कोई नोटिस CBI का असली है या ठगों द्वारा भेजा गया फर्जी दस्तावेज।

डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सीबीआई ने एक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट का नाम भी 'अभय' है, और इसके माध्यम से फर्जी नोटिफिकेशन की जांच की जा सकती है।

अगर आपको कोई कॉल आए या कोई "CBI नोटिस" दिखाए जिसमें डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी गई हो, तो घबराएँ नहीं। बस CBI की वेबसाइट www.cbi.gov.in पर जाएँ और नोटिस की सच्चाई जांचें।

'अभय' AI-आधारित हेल्पबॉट है जो मिनटों में दस्तावेज़ का विश्लेषण करके बताता है कि वह असली नोटिस है या धोखाधड़ी का प्रयास। यह भारत की पहली रियल-टाइम नोटिस सत्यापन प्रणाली है।

सीबीआई ने आम जनता के लिए एडवाइज़री जारी की है, जिसमें सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे