सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 - ऑनस्क्रीन मूल्यांकन


सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 - ऑनस्क्रीन मूल्यांकन

बोर्ड परीक्षा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस बार 1 करोड़ से अधिक कॉपियों (32 करोड़ पन्नों) का मूल्यांकन डिजिटल मोड में ऑनस्क्रीन किया जाएगा।

ऑनस्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया: सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सीबीएसई द्वारा स्कैन किया जाएगा, और शिक्षक स्कूल की लैब में बैठकर डिजिटल रूप से इनका मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के दौरान छात्रों का नाम या रोल नंबर नहीं दिखेगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस प्रक्रिया से समय और ट्रांसपोर्ट खर्च में बचत होगी और शिक्षक अपने स्कूल की लैब में ही कंप्यूटर से मूल्यांकन कर सकेंगे।

ऑनस्क्रीन मूल्यांकन के 7 चरण

  1. ऑफलाइन परीक्षा: छात्र बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन ही देंगे। विषय के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं 20, 32 और 40 पन्नों की होगी।
  2. उच्च सुरक्षा में स्कैनिंग: उत्तर पुस्तिकाओं को उच्च सुरक्षा में स्कैन किया जाएगा। हर पन्ने की डिजिटल इमेज बनाई जाएगी और प्रत्येक उत्तर पुस्तिका को एक यूनिक कोड दिया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान शिक्षक को छात्र का नाम या रोल नंबर नहीं दिखेगा, जिससे पक्षपाती मूल्यांकन की संभावना खत्म हो जाएगी।
  3. OASIS आईडी के माध्यम से एक्सेस: शिक्षक OSM (ऑनस्क्रीन मार्किंग) पोर्टल पर लॉग इन करके यह देख पाएंगे कि उन्हें कितनी कॉपियों का मूल्यांकन करना है।
  4. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन: लॉग इन करने के बाद, शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच पाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक भरेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए पूर्णांक और प्राप्तांक का कॉलम होगा।
  5. स्वचालित अंक गणना: शिक्षक केवल प्राप्त अंकों को भरेंगे और कंप्यूटर स्वचालित रूप से कुल अंकों की गणना करेगा।
  6. मूल्यांकन ट्रैकिंग: मूल्यांकन के समय को ट्रैक किया जाएगा और देखा जाएगा कि शिक्षक ने कितने समय में मूल्यांकन पूरा किया। आवश्यकता पड़ने पर उत्तर पुस्तिकाओं को रीचेक भी किया जा सकेगा।
  7. सीधा डेटा सेविंग: जैसे ही मूल्यांकन पूरा होगा, छात्रों के अंक सीबीएसई के रिजल्ट डेटाबेस में सीधे सेव हो जाएंगे।

10वीं कक्षा का मूल्यांकन

इस बार केवल 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनस्क्रीन मूल्यांकन किया जाएगा। 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह ही शिक्षक करेंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे