चीनी सेटेलाइट से अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर नजर का दावा


चीनी सेटेलाइट से अमेरिका को बनाया निशाना

एक सनसनीखेज रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने 2024 के अंत में चीन से प्राप्त एक उन्नत जासूसी सैटेलाइट TEE-01B का उपयोग पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर नजर रखने और उन्हें निशाना बनाने के लिए किया।

यह सैटेलाइट चीन की कंपनी ‘अर्थ आई’ द्वारा निर्मित बताया गया है।

सेटेलाइट का उपयोग

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इस सैटेलाइट का उपयोग मार्च में अमेरिकी ड्रोन और मिसाइल हमलों से पहले और बाद में सऊदी अरब, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों की निगरानी के लिए किया।

निशाना बने प्रमुख ठिकाने

  • प्रिंस सुल्तान एयर बेस, सऊदी अरब
  • अमेरिकी पांचवीं बेड़े का नौसैनिक अड्डा, बहरीन
  • एरबिल हवाई अड्डा, इराक

चीन की भूमिका

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सैटेलाइट 2024 के अंत में चीन से गुप्त रूप से प्राप्त किया गया था, जिसका सीधा नियंत्रण ईरान के IRGC के पास था।

तनाव में वृद्धि

इस घटना ने अमेरिका और चीन के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है और ईरान-चीन के बढ़ते सैन्य सहयोग को उजागर किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे