अब भारत में भी बनेंगे वाणिज्यक विमान


अब भारत में भी बनेंगे वाणिज्यक विमान

अब भारत में भी बनेंगे वाणिज्यक विमान

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी ने बताया कि ब्राजील की प्रसिद्ध विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer) के साथ मिलकर भारत में एक रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके तहत विमानों की फाइनल असेंबली देश में ही की जाएगी।

एविएशन सेक्टर से जुड़ी इस बड़ी खबर में अदाणी समूह और एम्ब्रेयर के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी को मेक इन इंडिया पहल के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी के साथ भारत अब केवल विमान खरीदने वाला देश नहीं, बल्कि विमान निर्माण करने वाला देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस रणनीतिक साझेदारी की घोषणा 27 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नागर विमानन मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर सरकार तथा दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी केवल विमानों की असेंबली तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से भारत में नई तकनीकें आएंगी, लोगों को नई स्किल्स सिखाई जाएंगी और एक मजबूत सप्लाई चेन सिस्टम विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत को रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है। जीत अदाणी ने भी दोहराया कि एम्ब्रेयर के सहयोग से भारत में एक समर्पित विमान निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, जिससे घरेलू एविएशन उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे