दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चार माह के उच्चतम स्तर पर

दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चार माह के उच्चतम स्तर पर

दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चार माह के उच्चतम स्तर पर

भारत के बुनियादी क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर में बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। वहीं, वार्षिक महंगाई दर 4 माह के उच्च स्तर 3.7% तक पहुँच गई, जो नवंबर में 2.1% थी।

क्रमिक आधार पर, दिसंबर में बुनियादी क्षेत्र का उत्पादन नवंबर के स्तर से 8.2% अधिक था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (ICI) के अनुसार एक वर्ष में पहली बार सभी 8 क्षेत्रों ने मासिक आधार पर उत्पादन में वृद्धि दर्ज की।

बिजली और सीमेंट क्षेत्रों में सबसे अधिक तेजी देखी गई, क्रमशः 18.44% और 12% की वृद्धि हुई। इसके बाद कोयला (9.3%) और रिफाइनरी उत्पाद (7.65%) में वृद्धि हुई।

सालाना आधार पर, 5 क्षेत्रों का उत्पादन बढ़ा। सीमेंट (13.5%) और स्टील (6.9%) सबसे तेजी से बढ़े। कोयले का उत्पादन 3.6% बढ़ा। बिजली उत्पादन 3 महीने की गिरावट के बाद 9 महीने के रिकॉर्ड उच्च स्तर 5.3% पर पहुंच गया। उर्वरक उत्पादन 4.1% बढ़ा।

पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे