CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 का सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 10 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक रात 11:59 बजे तक फीस जमा करना और फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से किया जा सकता है।
CTET 2026 आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
- “CTET सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से नया रजिस्ट्रेशन करें
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- परीक्षा केंद्र और पेपर-I / पेपर-II चुनें
- ऑनलाइन फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
CBSE के अनुसार CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में पेपर-II सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में पेपर-I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। दोनों पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है। हालांकि मुख्य परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026 ही निर्धारित है।



