सीयूईटी-यूजी 2026: प्रवेश पत्र जारी, 6-7 जून को परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी (यूजी) 2026 के उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 6 और 7 जून 2026 को आयोजित करने की जानकारी दी है, जिनकी 30 मई की शिफ्ट-1 की परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुई थी और बाद में पुनर्निर्धारित की गई थी।
एनटीए ने इन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।