30 मई 2026 करेंट अफेयर्स


30 मई 2026 करेंट अफेयर्स (Current Affairs)

  1. प्रश्न: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर का कितना अनुमान लगाया है?
    उत्तर: 6.9%
  2. प्रश्न: ICC महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित पूरी तरह महिला मैच अधिकारियों की सूची में शामिल होने वाली भारतीय मैच रेफरी कौन हैं?
    उत्तर: जी.एस. लक्ष्मी
  3. प्रश्न: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सतह के नीचे बर्फ की संभावित मौजूदगी का संकेत भारत के किस चंद्र मिशन के DFSAR पेलोड ने दिया है?
    उत्तर: चंद्रयान-2
  4. प्रश्न: सिद्धरमैया के पद छोड़ने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किस नेता को सौंपी गई है?
    उत्तर: डी.के. शिवकुमार
  5. प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल विवादों के समाधान के उदाहरण के रूप में किस नदी जोड़ो परियोजना का उल्लेख किया?
    उत्तर: केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना
  6. प्रश्न: स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 का खिताब जीतने वाले भारतीय मूल के छात्र का नाम क्या है?
    उत्तर: श्रेय पारिख
  7. प्रश्न: जनवरी 2026 में रामसर स्थल घोषित की गई छारी ढांड आर्द्रभूमि संरक्षण रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
    उत्तर: गुजरात
  8. प्रश्न: भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय तंत्र (WMCC) की 35वीं बैठक किस शहर में आयोजित की गई थी?
    उत्तर: बीजिंग, चीन
  9. प्रश्न: नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हराने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
    उत्तर: आर. प्रज्ञानंद
  10. प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार वर्ष 2026 में भारत का ऊर्जा क्षेत्र में निवेश कितने अरब डॉलर तक पहुंच सकता है?
    उत्तर: 170 अरब डॉलर
  11. प्रश्न: हाल ही में भारत दौरे पर आए मिन आंग ह्लाइंग किस देश के राष्ट्रपति हैं?
    उत्तर: म्यांमार
  12. प्रश्न: सभी सात महाद्वीपों पर मैराथन पूरी करने की उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर कौन हैं?
    उत्तर: सुनील रॉबर्ट वुप्पला
  13. प्रश्न: केवल 9 घंटे 55 मिनट में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाने वाले अमेरिकी पर्वतारोही का नाम क्या है?
    उत्तर: टायलर एंड्र्यूज
  14. प्रश्न: 'लोकायन 26' अभियान के तहत ट्रांस-अटलांटिक यात्रा पूरी कर एंटीगुआ पहुंचने वाला भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत कौन सा है?
    उत्तर: आईएनएस सुदर्शिनी
  15. प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र का 'मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2025' सम्मान किस भारतीय सैन्य अधिकारी को प्रदान किया जाएगा?
    उत्तर: अभिलाषा बराक




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे