15 मई 2026 करंट अफेयर्स - सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर
15 मई 2026 करंट अफेयर्स
-
प्रश्न: वी.डी. सतीशन को किस राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: केरल -
प्रश्न: मई 2026 में ‘बक्सा शहद’ की पहली खेप अमेरिका को निर्यात की गई। यह शहद किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: असम -
प्रश्न: मई 2026 में कैबिनेट ने धोलेरा और किस शहर के बीच भारत की पहली सेमी हाई स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी दी?
उत्तर: अहमदाबाद -
प्रश्न: स्पेन में आयोजित 95वें ला लीगा फुटबॉल खिताब का विजेता कौन बना?
उत्तर: बार्सिलोना
उपविजेता: रियल मैड्रिड -
प्रश्न: ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ कब मनाया गया?
उत्तर: 15 मई -
प्रश्न: मई 2026 में सीबीआई निदेशक के रूप में किसे एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया?
उत्तर: प्रवीण सूद -
प्रश्न: भारत का पहला ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ पुलिस स्टेशन कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली -
प्रश्न: सर्वोच्च न्यायालय ने कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए किसकी अध्यक्षता में पैनल का गठन किया?
उत्तर: अरविंद कुमार -
प्रश्न: मई 2026 में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चार चीता शावकों की मृत्यु हुई। यह उद्यान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: मध्य प्रदेश -
प्रश्न: धर्मेंद्र प्रधान ने ‘भीममंडली पर्यावरण धरोहर स्थल’ का उद्घाटन किस राज्य में किया?
उत्तर: ओडिशा -
प्रश्न: ‘अपनापन’ नामक नई पुस्तक की घोषणा किसने की?
उत्तर: शिवराज सिंह चौहान -
प्रश्न: ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान किस सरकार ने शुरू किया?
उत्तर: दिल्ली सरकार