दिल्ली के स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू, गर्मी से बचाव के लिए नई एडवाइजरी


दिल्ली के स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू, गर्मी से बचाव के लिए नई एडवाइजरी

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच दिल्ली सरकार ने सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

इस एडवाइजरी के तहत स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजेगी, जिससे बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाई जाएगी।

इसके अलावा, स्कूलों को बडी सिस्टम लागू करने के लिए भी कहा गया है, जिसमें दो बच्चों को एक-दूसरे की जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि वे एक-दूसरे के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें और किसी समस्या होने पर तुरंत शिक्षक को सूचित करें।

21 अप्रैल को जारी सर्कुलर में यह भी निर्देश दिया गया है कि आउटडोर असेंबली को छोटा रखा जाए और संभव हो तो इसे इनडोर या छायादार स्थान पर आयोजित किया जाए।

साथ ही, हीटवेव के दौरान खुले में होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे