डॉ. ऋषि राज बने पहले भारतीय जिन्होंने पूरे सात महाद्वीप और सभी राज्यों की यात्रा की


डॉ. ऋषि राज बने पहले भारतीय जिन्होंने पूरे सात महाद्वीप और सभी राज्यों की यात्रा की

भारतीय लेखक और यात्री डॉ. ऋषि राज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 17 नवंबर 2025 को अंटार्कटिका पहुंचकर उन्होंने भारत के सभी 36 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों और विश्व के सभी सात महाद्वीपों की यात्रा पूरी करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव प्राप्त किया।

डॉ. ऋषि राज वर्तमान में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में अपर महाप्रबंधक (ऑपरेशंस) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यात्रा 1994 में भारतीय रेल में सेवा शुरू करने के साथ आरंभ हुई। उन्होंने पहले भारत के अधिकांश राज्यों की यात्रा की। 2008 में उन्होंने सभी ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा पूरी की, और 2012 में कैलाश मानसरोवर यात्रा की, जिससे उनकी वैश्विक यात्रा का नया अध्याय शुरू हुआ। पिछले 31 वर्षों की सतत यात्रा ने उन्हें आज इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया।

डॉ. ऋषि राज केवल यात्री ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुमुखी लेखक और सांस्कृतिक प्रचारक भी हैं। उन्होंने इतिहास और देशभक्ति पर आधारित बच्चों की कहानियों सहित 28 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा, अपने यूट्यूब चैनल Exploring India with Rishi के माध्यम से उन्होंने 600 से अधिक लघु फिल्मों के जरिए भारत की सांस्कृतिक और देशभक्ति धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे