देशव्यापी मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा


देशव्यापी मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा

चुनाव आयोग देशभर में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पहला चरण 27 अक्टूबर से पांच राज्यों में आरंभ होगा और मार्च 2026 तक चलेगा। स्थानीय चुनाव वाले राज्यों में यह कार्य बाद में होगा। बिहार में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईआर का पहला चरण 28 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। इसके लिए 27 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने अहम बैठक बुलाई है। इस चरण में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल होंगे, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पहले चरण की समयसीमा

आयोग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण का काम मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में पहाड़ी और शेष राज्यों को शामिल किया जाएगा। आयोग ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक में इस दिशा में तेजी लाने के संकेत दिए थे।

जिन राज्यों में फिलहाल स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं या जल्द होने वाले हैं, वहां एसआईआर कार्य अभी शुरू नहीं किया जाएगा, ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े। इन राज्यों में पुनरीक्षण का कार्य दूसरे और अंतिम चरण में किया जाएगा।

बिहार ने प्रक्रिया पूरी की

बिहार में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। वहां 7.42 करोड़ मतदाताओं वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे