500 बिलियन डॉलर संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने एलन मस्क


टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क 500 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार बुधवार (1 अक्टूबर) को अमेरिकी बाजार बंद होने तक उनकी नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर (लगभग ₹44.33 लाख करोड़) तक पहुंच गई।

कल टेस्ला के शेयर में 3.31% की तेजी देखी गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में यह वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 499.1 बिलियन डॉलर (₹43.99 लाख करोड़) है। बीते 10 वर्षों में मस्क की संपत्ति में 34 गुना वृद्धि हुई है।

टेस्ला के शेयर का प्रदर्शन

टेस्ला का मार्केट कैप करीब 1.44 ट्रिलियन डॉलर (₹127 लाख करोड़) है और इसके शेयर का मूल्य 459.46 डॉलर है। बीते 1 वर्ष में टेस्ला के शेयर ने 78% का रिटर्न दिया है, वहीं बीते 6 महीनों में इसमें 62% की तेजी आई है।

भारत में टेस्ला के दो शोरूम – एक मुंबई और दूसरा दिल्ली में स्थित हैं।

एलन मस्क की शुरुआती ज़िंदगी और व्यवसायिक सफर

एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 वर्ष की उम्र में 'ब्लास्टर' नामक एक वीडियो गेम तैयार किया जिसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे 500 डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली व्यावसायिक सफलता माना जाता है।

1995 में मस्क ने एक वेब सॉफ्टवेयर कंपनी Zip2 शुरू की थी जिसे 1999 में Compaq ने 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। इस डील से मस्क को कंपनी में अपने 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से उनके व्यवसायिक सफर की असली शुरुआत मानी जाती है।

स्रोत: फोर्ब्स और वित्तीय रिपोर्ट | तिथि: अक्टूबर 2025




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे