एलन मस्क बने दुनिया के पहले व्यक्ति, जिनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर से अधिक


एलन मस्क बने दुनिया के पहले व्यक्ति, जिनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर से अधिक

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर को पार कर गई है। वह ऐसे पहले व्यक्ति बने हैं, जिनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की संपत्ति 265 अरब डॉलर है। मस्क ने अक्टूबर महीने में ही 500 अरब डॉलर के क्लब में एंट्री की थी।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति में करीब 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अगले दिन इसमें लगभग 8 अरब डॉलर और जुड़ गए। इसके बाद मस्क की कुल संपत्ति करीब 684.2 अरब डॉलर पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का बड़ा कारण उनकी कंपनी स्पेसएक्स हो सकता है। स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है और इसकी संभावित वैल्यू करीब 800 अरब डॉलर हो सकती है। मस्क के पास कंपनी की 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे इसका सीधा फायदा उनकी संपत्ति पर दिख रहा है।

मस्क टेस्ला कंपनी में भी 12 फीसदी हिस्सेदार हैं। इस साल बिक्री में गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मस्क को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति:

  • 1. एलन मस्क
  • 2. लैरी पेज (अल्फाबेट) - 252 अरब डॉलर
  • 3. लैरी एलिसन (ओरेकल) - 239.8 अरब डॉलर
  • 4. जेफ बेजोस - 235.2 अरब डॉलर
  • 5. सर्गेई ब्रिन (अल्फाबेट)




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे