महिला पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी भर्ती परीक्षा - 7 मार्च 2025
1) गर्भाशय के अंदर विकास की मंदी (IUGR) के लिए इनमें से कौन सा कारक जिम्मेदार है?
- A. माता को सामान्य से कम पोषण मिलना
- B. मादक पदार्थ, अल्कोहल या सिगरेट
- C. गर्भावस्था में मधुमेह, उच्च रक्तचाप या हृदय रोग
- D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: D. उपर्युक्त सभी
2) D.P.T वैक्सीण का उपयोग _____ की रोकथाम के लिए नहीं किया जा सकता है:
- A. डिप्थीरिया
- B. काली खाँसी
- C. तपेदिक
- D. टेटनस
सही उत्तर: C. तपेदिक
3) ICMR 2010 के अनुसार, नवजात शिशुओं (6-12 माह) के लिए प्रतिदिन आवश्यक प्रोटीन की मात्रा है:
- A. 1 ग्राम/किलोग्राम शरीर भार
- B. 1.69 ग्राम/किलोग्राम शरीर भार
- C. 2.25 ग्राम/किलोग्राम शरीर भार
- D. 3.4 ग्राम/किलोग्राम शरीर भार
सही उत्तर: B. 1.69 ग्राम/किलोग्राम शरीर भार
4) विटामिन _____ होते हैं:
- A. कार्बनिक यौगिक
- B. अकार्बनिक यौगिक
- C. जीवित प्राणी
- D. उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: A. कार्बनिक यौगिक
5) शरीर में आयरन के उचित उपयोग के लिए इनमें से कौन महत्वपूर्ण है?
- A. निकोटिनिक एसिड और वसा
- B. वसा और प्रोटीन
- C. एस्कॉर्बिक एसिड और प्रोटीन
- D. कार्बोहाइड्रेट और वसा
सही उत्तर: C. एस्कॉर्बिक एसिड और प्रोटीन