मध्यप्रदेश में पहला आईजीबीसी नेस्ट प्लस प्रमाणित प्रधानमंत्री आवास


मध्यप्रदेश में पहला आईजीबीसी नेस्ट प्लस प्रमाणित प्रधानमंत्री आवास

14 जनवरी को मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री आवास को देश में सबसे पहले आईजीबीसी नेस्ट प्लस प्रमाणन प्राप्त करने का ऐतिहासिक सम्मान मिला। यह गौरव गृहमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में पहला है। यह उपलब्धि गृहनाथ श्री प्राणचंद के प्रधानमंत्री आवास के कारण मिली, जो गुना जिले के आरोन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतलेश्वर में स्थित है।

यह प्रमाणन ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-दक्ष आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस प्रधानमंत्री आवास में ऊर्जा संरक्षण, जल दक्षता, बेहतर आंतरिक पर्यावरण गुणवत्ता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों को प्रभावी रूप से अपनाया गया है।

गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे और अन्य अधिकारी विभिन्न स्तरों पर बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिले में विकास कार्यों को बेहतर अंजाम देने के लिए नवाचार भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल ग्राम पंचायत पतलेश्वर और आरोन नगर के लिए, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह मील का पत्थर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले नए आवासों को अधिक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य-उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे