मध्यप्रदेश की पांच विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित


मध्यप्रदेश की पांच विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पांच विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की पांच प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। डॉ. यादव ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है। पद्म पुरस्कार इन विभूतियों की कड़ी मेहनत और उनके कार्यक्षेत्र में किए गए योगदान का सच्चा सम्मान है। उन्होंने सम्मानित होने वाली विभूतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन व्यक्तियों की उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश के विकास में इन विभूतियों का योगदान आगे भी महत्वपूर्ण साबित होगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे