फ्रेंच ओपन 2025: सिनर, अल्काराज, इगा की जीत, नडाल का रिकॉर्ड बरकरार


फ्रेंच ओपन 2025: सिनर, अल्काराज और इगा ने पहले राउंड में दर्ज की जीत

वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन 2025 की शानदार शुरुआत करते हुए पहले राउंड में फ्रांस के ऑर्थर रिंडरक्नेच को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 7-5 से हराया। यह उनकी लगातार 15वीं ग्रैंड स्लैम जीत है।

मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने भी जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने इटली के क्वालिफायर ज्यूलियो जेपिएरी को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया।

नॉर्वे के कैस्पर रूड ने स्पेन के अल्बर्टो रामोस विनोल्स को 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।

इगा स्वियातेक पहुंचीं दूसरे दौर में

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने स्लोवाकिया की स्रामकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। यदि वह इस बार भी फ्रेंच ओपन जीतती हैं, तो ओपन एरा में लगातार चार बार यह खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

इगा पिछले 22 फ्रेंच ओपन मुकाबलों में अजेय हैं और इस सीजन में उन्होंने अब तक कोई खिताब नहीं जीता है। अब वह अगले दौर में इंग्लैंड की एमा रादुकानू से भिड़ेंगी, जिन्होंने चीन की वांग जिनयू को 7-5, 4-6, 6-3 से हराया।

नडाल का रिकॉर्ड अटूट

क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने अब तक रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन जीता है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 18 बार भाग लिया है, जिनमें 112 मुकाबले जीते और केवल 4 में हार झेली — यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

फ्रेंच ओपन क्या है?

फ्रेंच ओपन, जिसे रोलांड गैरोस भी कहा जाता है, साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। यह हर साल पेरिस में होता है और क्ले कोर्ट पर खेला जाता है।

शतरंज: गुकेश को कार्लसन से हार

नार्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 के पहले राउंड में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा। कार्लसन ने अंतिम समय में बाजी पलटते हुए मुकाबला जीतकर पूरे तीन अंक हासिल किए।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे