सामान्य ज्ञान के तथ्य - 25 मार्च 2026


सामान्य ज्ञान के तथ्य - 25 मार्च 2026

  • भारतीय अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को लंदन (यूके) के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित समारोह में वुमन एम्पावरमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय कला और संस्कृति में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हरियाणा के गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM लॉन्च किया, जो सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में स्थित है। इसका उद्देश्य शहरों में गैस वितरण को ऑटोमेटेड बनाना है।
  • वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने दुनिया की क्रिकेट लीग्स की रैंकिंग जारी की। IPL को तीसरा स्थान मिला, The Hundred और SA20 दूसरे स्थान पर रहे, BBL चौथे और PSL पांचवें स्थान पर रहे।
  • कृष्णकुमार ठाकुर ने भारत की सबसे बड़ी आयरन ओर उत्पादक कंपनी, NMDC लिमिटेड में डायरेक्टर (पर्सनल) का पद संभाला। ठाकुर, 1998 बैच, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के अधिकारी रहे हैं।
  • 1 फरवरी के लिए ICC ने भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को Player of the Month चुना गया। उन्होंने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • भारत-चीन के बीच लिपुलेख दर्रे से सीमा व्यापार जून से फिर शुरू होगा, करीब 7 साल बाद। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का यह मार्ग जून-सितंबर तक चलेगा और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण आय का स्रोत है।
  • रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उतागुशिमानिंदे ने महिला T20 में 111 रन बनाए। वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बनीं और डेब्यू में सबसे बड़ा स्कोर कर कैरेन रोल्टन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
  • भारत ने कोयला उत्पादन में 1 अरब टन का आंकड़ा पार किया, लगातार दूसरी बार। इससे आयात पर निर्भरता घटेगी। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है, पहले स्थान पर चीन है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे