सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य – 28 मार्च 2026


सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य – 28 मार्च 2026

  • साराह मुल्लाली ने इंग्लैंड के चर्च में आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद संभाला। वह 1,400 वर्षों में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने 13वीं सदी की सेंट ऑगस्टीन चेयर ग्रहण की और अब एंग्लिकन कम्युनिटी की आध्यात्मिक प्रमुख होंगी, जिसके दुनियाभर में लगभग 8.5 करोड़ सदस्य हैं।
  • अब अमेरिकी डॉलर पर डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर होंगे। 165 वर्षों में यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर नोट पर दिखाई देंगे। वर्ष 1861 से अब तक डॉलर नोट पर केवल ट्रेजरी सेक्रेटरी और यूएस ट्रेजरर के हस्ताक्षर होते रहे हैं।
  • वैश्विक रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष एयरलाइंस की सूची जारी हुई। फुल-सर्विस कैटेगरी में कतर एयरवेज पहले स्थान पर रही। वहीं हाइब्रिड कैटेगरी में जर्मनी की लुफ्थांसा और लो-कॉस्ट कैटेगरी में हांगकांग एक्सप्रेस शीर्ष स्थान पर रहे।
  • उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ। यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक है। यह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ डुअल एयरपोर्ट सिस्टम बनाएगा और इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है।
  • ताइवान के खगोलशास्त्रियों ने शनि ग्रह पर 11 नए चंद्रमा खोजे, जिससे इसकी कुल संख्या 285 हो गई और वह मून किंग बन गया। वहीं बृहस्पति पर 4 नए चंद्रमा मिलने से उसके चंद्रमाओं की संख्या 101 हो गई, जो पहली बार 100 के पार पहुंची।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे