General Knowledge Facts – 2025


सामान्य ज्ञान के तथ्य – 2025

  • ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम का उद्घाटन: मिस्र में गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम आम जनता के लिए खोला गया। पहली बार राजा तूतनखामेन की कब्र पूरी तरह से जनता के लिए प्रदर्शित की गई। तूतनखामेन 9 साल की उम्र में राजा बना था और 18-19 साल की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई थी।
  • जैनिक सिनर ने पेरिस मास्टर्स जीता: इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतकर दोबारा एटीपी वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की। उन्होंने फाइनल में फेलिक्स ओगर-अलियासिम को हराया और अल्कारेज को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।
  • किरण देसाई बुकर प्राइज 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट: भारतीय लेखिका किरण देसाई की नई किताब “द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी” को बुकर प्राइज 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। किरण देसाई इससे पहले “द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस” के लिए 2006 में बुकर प्राइज जीत चुकी हैं।
  • गोगाबील झील बनी रैमसर साइट: बिहार की गोगाबील झील को रैमसर साइट घोषित किया गया है। अब यह झील अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड की सूची में शामिल हो गई है। यह एक ऑक्स-बो लेक है, जो नदियों के मुड़ने से प्राकृतिक रूप से बनी है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे