हाईवे किनारे अस्पताल खोलने पर 30% अनुदान देगी सरकार


हाईवे के किनारे अस्पताल खोलने सरकार देगी 30 प्रतिशत तक अनुदान

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'सेवा ही संगठन' के तहत ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हाईवे किनारे अस्पताल खोलने के लिए सरकार 30 प्रतिशत तक अनुदान देगी। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जहां सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार देने के लिए यह योजना लाई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार संभाग स्तर पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बना रही है और आने वाले समय में सभी जिलों में ऐसे अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।

सेवा प्रकल्प के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ गांव-गांव में आंखों की जांच के शिविर लगाएगा और जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर दो हेल्पलाइन नंबर 9203597200 और 9203697200 भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले कांग्रेस सरकारों के दौरान मेडिकल कॉलेज खोलने में कठिन नियमों के कारण देशभर में प्रतिभाओं का पलायन होता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब मेडिकल कॉलेजों का तेजी से विस्तार हो रहा है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे