एच-1बी वीजा आवेदकों के साक्षात्कार की तिथि बदली


एच-1बी वीजा आवेदकों के साक्षात्कार की तिथि बदली

अमेरिका सरकार की नई नीति के कारण भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अचानक एच-1बी वीजाधारकों और उनके आश्रितों के लिए वीजा साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव कर दिया है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनका भारत स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों में अगले कुछ हफ्तों के भीतर साक्षात्कार होने वाला था और वे अपने परिवार के साथ पहले ही वहां आ चुके थे। लेकिन अब उन्हें बाद की तिथि दी जा रही है और नई तिथि पर ही उपस्थित होने को कहा गया है।

कई आवेदकों के साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें मार्च 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह बदलाव एच-1बी वीजाधारकों के साथ-साथ उनके आश्रितों (एच-4 वीजाधारकों) के लिए भी किया गया है। अमेरिकी प्रशासन ने यह कदम वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया उपस्थिति की गहन जांच करने के उद्देश्य से उठाया है। इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया है।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिका का विदेश मंत्रालय सभी वीजा आवेदकों की गहन जांच-पड़ताल करता है, जिसमें गैर-प्रवासी श्रेणियों के सभी छात्रों और आगंतुकों के वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया और ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा भी शामिल है। 15 दिसंबर से शुरू होकर हम अस्थायी तौर पर सभी एच-1बी वीजा आवेदकों और उनके आश्रितों के साथ-साथ एच-4 वीजा आवेदकों को सोशल मीडिया स्क्रीनिंग में शामिल कर रहे हैं।"

हर वीजा मामले में आवश्यक समय लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदक अमेरिका की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है और उसने वीजा के लिए अपनी पात्रता को विश्वसनीय तरीके से साबित किया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे