हर घर तिरंगा अभियान - स्वतंत्रता दिवस 2025
हर घर तिरंगा अभियान - स्वतंत्रता दिवस 2025
अभियान की समय-सीमा: 2 अगस्त से 15 अगस्त तक
ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है जिसे जोर-शोर से मनाया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल के निर्देश के बाद मप्र के 11 प्रमुख विभागों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की गाइडलाइन भेजी गई है। इस अभियान में तिरंगा हर घर और सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देगा।
मुख्य बिंदु:
- राशन दुकानों और पुलिस लाइनों में तिरंगे की बिक्री होगी।
- ग्राम पंचायतों के स्व सहायता समूह झंडा बनाएंगे और वितरण करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- सरकारी और निजी भवनों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
- नगरीय विकास, गृह, आईटी, पंचायत, संस्कृति, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, परिवहन जैसे विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।
अभियान की थीम:
‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’
हर विभाग को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम को एक साथ जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। इसके लिए वेबसाइट भी बनाई जाएगी, जहां तस्वीरें और सेल्फी अपलोड की जाएंगी।
प्रमुख गतिविधियां:
- सरकारी भवन, स्कूल, होटल, ऑफिस, फ्लाईओवर, बांध और पुल सजेंगे।
- स्कूलों की दीवारों और बोर्ड पर तिरंगा पेंट किया जाएगा।
- राखी भी तिरंगे की होगी — इसके लिए प्रशिक्षण और वर्कशॉप लगाए जाएंगे।
- बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे के तीन रंगों से सजाया जाएगा।
- ‘आजादी का श्रमदान’ नाम से स्वच्छता अभियान चलेगा।
- अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तिरंगा फहराया जाएगा।
पुलिस और परिवहन विभाग की विशेष भागीदारी:
- पुलिसकर्मी अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे। पुलिस स्टेशनों में पोस्टर, बैनर, स्टैंडी लगेंगी।
- पुलिस कॉलोनियों में झंडा विक्रय और वितरण केंद्र बनाए जाएंगे।
- टोल नाके और चेक पॉइंट्स पर तिरंगा झंडा व पोस्टर लगाए जाएंगे।
- सभी वाहनों में तिरंगा लगाया जाएगा। अंतरराज्यीय बसों में तिरंगा गीत, जिंगल और संदेश बजाए जाएंगे।
- दीवारों पर वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी और प्रचार के सभी माध्यमों का उपयोग होगा।