आईआईटी मद्रास ने शुरू किया पहला अंतरराष्ट्रीय केंद्र


आईआईटी मद्रास ने शुरू किया पहला अंतरराष्ट्रीय केंद्र

भारत की तकनीकी क्षमता अब दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन हब तक पहुंच गई है। आईआईटी मद्रास ने अमेरिका में अपना पहला वैश्विक रिसर्च सेंटर शुरू किया है।

कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थापित यह केंद्र भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए लॉन्चपैड की तरह कार्य करेगा। इसकी खास बात यह है कि यह सेंटर सिलिकॉन वैली के बेहद करीब स्थित है, जहां दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियां और निवेशक मौजूद हैं।

लगभग 75 लाख डॉलर के निवेश से विकसित हो रहा यह केंद्र भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं को वैश्विक बाजार, पूंजी, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ेगा।

आईआईटी मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भारत में विकसित नई तकनीकों को प्रयोगशालाओं से निकालकर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है।

यह केंद्र रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्टार्टअप इनक्यूबेशन, उद्योग-अकादमिक सहयोग और वेंचर निवेश के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। इससे भारतीय स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, निवेश और मेंटरशिप का लाभ मिलेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे