महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य - 23 दिसंबर 2025


महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य - 23 दिसंबर 2025

1. एलन मस्क बने पहले व्यक्ति जिनकी संपत्ति 700 अरब डॉलर पार हुई

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति बने जिनकी कुल संपत्ति 700 अरब डॉलर के पार पहुंची। फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 749 अरब डॉलर है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संयुक्त संपत्ति 180 अरब डॉलर है, जो मस्क की संपत्ति के एक चौथाई से भी कम है।

2. भारत-न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया

भारत और न्यूजीलैंड ने एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करना है। इस एग्रीमेंट के तहत न्यूजीलैंड के 95% निर्यात पर भारत में टैरिफ घटेगा या खत्म होगा, जिसमें से 50% से ज्यादा उत्पाद पहले दिन ही ड्यूटी-फ्री होंगे।

3. जापान 15 साल बाद दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट फिर से शुरू करेगा

जापान 15 साल बाद दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट को फिर से शुरू करेगा। यह प्लांट काशिवाजाकी-कारिवा न्यूक्लियर पावर स्टेशन है, जो निइगाता क्षेत्र में स्थित है। यह संयंत्र 2011 के भूकंप और सुनामी के बाद बंद कर दिया गया था।

4. स्मृति मंधाना बनीं महिला टी20 में 4,000 रन बनाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना महिला टी20 क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 154 मैचों में 4,007 रन बनाए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी महिला बल्लेबाज हैं। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं।

5. शीतकालीन संक्रांति: उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

शीतकालीन संक्रांति उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। यह हर साल 21 दिसंबर को होती है। इसके बाद दिन धीरे-धीरे लंबे होते हैं। यह घटना पृथ्वी के अपनी धुरी पर लगभग 23.5 डिग्री झुकने के कारण होती है। दिसंबर में उत्तरी गोलार्ध सूर्य से दूर झुका रहता है, जिससे सूर्य का प्रकाश कम समय के लिए मिलता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में केवल 8-9 घंटे ही दिन की रोशनी रहती है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में यह दिन सबसे लंबा होता है और सूर्य मकर रेखा पर सीधा चमकता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे