भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था


भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे

साल 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस साल भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया।

दूसरी तिमाही (Q2) में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.2% रही। नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 0.71% पर आ गई, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 4.7% रह गई, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

देश में ऊंची ग्रोथ दर और बेहद कम महंगाई के कारण इस दौर को “गोल्डिलॉक्स पीरियड” कहा जा रहा है।

भारत की कुल जीडीपी वैल्यू अब 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹350 लाख करोड़) हो गई है। जापान को पीछे छोड़ने के बाद अगले 2.5 से 3 वर्षों में भारत के जर्मनी को भी पीछे छोड़ने की संभावना है। अनुमान है कि साल 2030 तक भारत 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹655 लाख करोड़) की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

मजबूत आर्थिक रुझानों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे साल के लिए ग्रोथ अनुमान को 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है।

आम जनता के लिए सबसे बड़ी राहत महंगाई के मोर्चे पर देखने को मिली। साल 2025 की शुरुआत में खुदरा महंगाई दर (CPI) 4.26% थी, जो नवंबर तक घटकर 0.71% पर आ गई। इसका मुख्य कारण खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट रही।

महंगाई में आई राहत को देखते हुए आरबीआई ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है, जिससे रेपो रेट अब 5.25% पर आ गया है। इससे होम लोन और कार लोन सस्ते होने की उम्मीद है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे